आशा संक्षिप्त नोट

   आशा की भूमिका बहुत व्यापक है इसे एक सामान्य सरकारी कर्मचारी से अलग देखना होगा। आशा मान्यता प्राप्त सामाजिक (सक्रिय/कर्मठ) स्वास्थ कार्यकर्ता है। वर्तमान में म.प्र. में 60105 आशा चयन के लक्ष्य के विरूद्ध़ 57317 आशा चयनित होकर कार्यरत हैं। 3922 आशा सहयोगी चयन लक्ष्य के विरूद्ध 3640 चयनित होकर कार्यरत हैं।
 
   आशा गाँव के स्वास्थ्य विकास हेतु बीमारियों से बचाव तथा स्वास्थ्यवर्धन के कार्य करती है।
* ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को आयोजित करने में आशा की प्रमुख भूमिका है। इस दिन बच्चों को टीकाकरण के लिए केन्द्र लाना, माता तथा गर्भवती स्त्रियों को आंगनबाड़ी केन्द्र लाकर उनकी जांच तथा स्वास्थ्य षिक्षा करने में मदद करना।
* सुरक्षित मातृत्व एवं बाल मृत्यु दर कम करने के लिए संस्थागत प्रसव के लिए आशा प्रमुख प्रेरक है। वह प्रसव के समय गर्भवती महिला के साथ स्वास्थ्य संस्था में जाती है तथा उसके साथ मदद के लिए कम से कम दो दिन तक रूकती है।
* गाँव में स्वच्छता, साफ पानी, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों का स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं पोषण आदि के बारे में जागरूकता तथा ग्रामवासियों द्वारा इसे हासिल करने में आशा की भूमिका है। यह कार्य आशा ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर करती है।

आशा कार्यकर्ता के लिए प्रोत्साहन राशि

    आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों के संचालन व समन्वय करने में सहयोग हेतु कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है।

आशा के लिए सहयोगी तंत्र

    प्रेरित होकर बेहतर रूप से कार्य करने के लिये आशा को सामाजिक एवं शासकीय सहयोग तथा प्रोत्साहन की आवष्यकता होती है। इस हेतु निम्नलिखित अनुसार पहल की गई है:-
    राज्य स्तर पर आशा रिसोर्स सेण्टर, संभाग स्तर पर संभागीय कम्युनिटी मोबिलाईजर, जिला स्तर पर जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाईजर तथा 10 से 12 गांव पर आशा सहयोगी का दायित्व निर्धारित किया गया है।

आशा का प्रशिक्षण

    आशा की क्षमता विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण की योजना का प्रावधान है। समय समय पर यह प्रशिक्षण, राज्य स्तर पर आयोजित किये जाते हैं। आशा की क्षमता विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण की योजना का प्रावधान है -
1. इण्डक्सन/प्रारंभिक मॉड्यूल 8 दिवसीय।
2. 6 एवं 7 मॉड्यूल 5 दिन, 4 राउण्ड।
3. 6 एवं 7 का रेफ्रेशर 5 दिन।
4. आशा सहयोगी 3 दिन प्रति वर्ष एक वार।